“कटौती का बजट, कर्ज का बोझ – कांग्रेस ने हिमाचल को आर्थिक संकट में धकेला” : हर्ष महाजन
अक्स न्यूज लाइन शिमला 21 मार्च :
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि ₹54,928 करोड़ का बजट पिछले वर्ष के ₹58,514 करोड़ से कम है, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी वित्तीय विफलता स्वीकार करते हुए कर्मचारियों का वेतन तक स्थगित करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार वेतन रोक रही है, दूसरी तरफ अपनी नीतिगत विफलताओं को छिपाने के लिए छोटे-छोटे मानदेय बढ़ाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
“यह बजट विकास का नहीं, वित्तीय दिवालियापन का दस्तावेज है”





