बीएमओ धगेड़ा समेत 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विधायक के निरीक्षण के दौरान ऑफिस से मिले थे नदारद...

बीएमओ धगेड़ा समेत 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विधायक के निरीक्षण के दौरान ऑफिस से मिले थे नदारद...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 मार्च : 
सरकारी ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के धगेड़ा ब्लॉक की बीएमओ समेत 10 कर्मचारियों को  सीएमओ सिरमौर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 रिपोर्ट के अनुसार 17 मार्च को विधायक अजय सोलंकी ने  निरीक्षण किया था इस दौरान उक्त कर्मचारी नदारद पाए गए थे। विधायक के निरीक्षण के बाद  सीएमओ ने उसी दिन करीब 11:45 बजे मौके का खुद जायजा लिया लेकिन बीएमओ डॉ मोनिषा अग्रवाल समेत कर्मचारी नदारद पाए गए। इस दौरान  मौके पर केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था।
 

उधर  सीएमओ के निरीक्षण के कुछ देर बाद बीएमओ और कुछ कर्मचारियों के साथ कार्यालय पहुंचे ऐसा बताया गया। नदारद रहने पर  पूछे जाने पर कर्मचारियों का जवाब था कि वो शिविर कैंप थे।

 सीएमओ डॉ. राकेश प्रताप ने पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि बार-बार निर्देशों के बावजूद तैनाती स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित न करना घोर लापरवाही, प्रशासनिक नियंत्रण की कमी है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर  3 दिन के भीतर  जवाब नही आया तो उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एक्शन लिया जायेगा।

 गौरतलब है कि धगेड़ा ब्लॉक में बीएमओ व अन्य कर्मचारियों के नदारद रहने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सालों से स्टाफ प्रशासनिक कार्यो के नाम पर नाहन में मिलता है। ग्रामीण भी लगातार ऐसी शिकायतें अक्सर करते रहे हैं।
आज तक कोई सीधी कारवाई नही हुई। धगेड़ा में सरकार ने दशकों पहले करोड़ो का बजट खर्च कर के ग्रामीणों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा जुटाया था।