पांवटा में सियासी समीकरण बिगड़े क ांग्रेस क ो लगा झटका

पांवटा में सियासी समीकरण बिगड़े क ांग्रेस क ो लगा झटका

नाहन, 4 मई :  कांग्रेस राज्य सचिव एंव भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने से जहां कांग्रेस पार्टी को चुनावी झटका लगा है तो पांवटा विधानसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण भी बिगड़े है। कांग्रेस   नेताओं  लगातार पार्टी आम आदमी पार्टी में शामिल होने सिलसिला जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के  प्रदेश सचिव अनिंदर सिंह नाटी व  नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर ने अपने समर्थकों सहित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन की उपस्थिति में आप का दामन थाम लिया। हाल ही में  युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी आप में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को लगातार सियासी झटके लग रहे है।  नौटी ने किसान नेता के रूप में लंबे अरसे से सामाजिक मुद्दों को उठाने में पीछे नही रहे है। माना जा रहा है कि  ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के घर में नौटी की आप में दस्तक से समीकरण बदलेगें।  किसान आंदोलन में राकेश टिकैत के साथ काफी करीबी रही। किसान नेता राकेश टिकैत ने नौटी के अनुमोदन पर ही हिमाचल के टूर भी किए थे  साथ ही राज्य के किसानों व बागवानों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर भी उठाया। आप में शामिल होने के  बाद  अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से खासे प्रभावित हैं। जिन्होंने दिल्ली मॉडल को देश ही नहीं विदेशों तक प्रसिद्ध किया है। उन्हीं के निर्देश पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी बेहतर परफॉर्मेंस किया व पार्टी आज सत्ता में काबिज हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हिमाचल में भी पंजाब की तर्ज पर कांग्रेस भाजपा का सफाया होगा व आम आदमी पार्टी पूर्ण समर्थन के साथ सत्ता में आएगी। जिसके बाद प्रदेश विकास के राह पर आगे चलेगा।