नाहन: 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट आकर मौत, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की..पोस्टमार्टम कराया..

नाहन: 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट आकर मौत, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की..पोस्टमार्टम कराया..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 जून :
 कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की सलानी नदी में नहाने उतरे  एक 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में  आकर मौत के बाद पुलिस ने आज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर लाश उसके परिजनों के हवाले कर दी है। 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। इस मामले में जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार बीते दिन।शुक्रवार को मोगीनंद की सपेरा बस्ती निवासी 10 वर्षीय सोनू  पुत्र देवदत्त  सलानी नदी में नहाने के लिए गया था। इसी बीच सोनू  अचानक नदी से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस हादसे में बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने के बाद कालाअंब पुलिस स्टेशन की टीम  घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। मौके से ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है।