फोटो खींचने यमुना नदी में उतरे 3 लड़के फंसे: देर रात 1 बजे एनडीआरएफ की मदद से किया रेस्कयू....

फोटो खींचने यमुना नदी में उतरे 3 लड़के फंसे: देर रात 1 बजे एनडीआरएफ की मदद से किया रेस्कयू....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 जुलाई  :

फोटो खींचने यमुना नदी में उतरे यूपी निवासी 3 लड़को को बीती देर रात 1 बजे एनडीआरएफ की मदद से पुलिस ने रेस्कयू करके सुरक्षित नदी से निकाल कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि प्रियांशु पुत्र श्री सोमपाल निवासी ग्राम टोडरपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) उम्र 17 वर्ष, हाल निवासी भूपेंद्र सिंह रामपुर घाट पांवटा साहिब,अभि कुमार पुत्र श्री अजब सिंह निवासी ग्राम सनोली, डाकघर गंगोह,  तहसील नकुड, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 15 वर्ष, हाल निवासी गुरमुख, रामपुर घाट पांवटा साहिब तथा  कुणाल पुत्र श्री संजय निवासी ग्राम जोहरी डाकघर जोहरी तहसील बड़होत जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 14 वर्ष, हाल निवासी धीरज राम, नजदीक मंदिर रामपुर घाट पांवटा साहिब बीती शाम लगभग 7:00 बजे फोटो खींचने के लिए यमुना नदी रामपुर घाट गए थे।

 एसपी ने बताया कि नदी में भारी मात्रा में पानी का बहाव के कारण फंसे हुए हैं इसकी बारे रात 10:00  बजे अपने माता-पिता को सूचित किया। एसपी ने बताया कि माता-पिता ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। प्रभारी पुलिस थाना पुरुवाला पुलिस टीम के साथ तुरन्त यमुना नदी रामपुर घाट गए और रात 10:20 बजे बचाव अभियान शुरू किया। प्रभारी पुलिस थाना पुरुवाला ने तुरंत उत्तराखंड पुलिस और NDRF  टीम को भी सूचित किया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उपरोक्त तीनों लड़कों को रात ही लगभग 1:20 बजे सुरक्षित यमुना नदी से बाहर निकाल लिया गया है। उपरोक्त तीनों लड़को को उनके माता-पिता को सुरक्षित हालत में सौंप दिया गया है।