चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्री नैना देवी जी मन्दिर परिसर में लाऊडस्पीकर, ढोल-नगाड़े और बैण्ड-बाजों पर प्रतिबंध
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 11 मार्च :
जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान श्री नैना देवी जी मेला परिसर में लाऊडस्पीकर, ढोल-नगाड़े, बैण्ड-बाजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी प्रकार का सार्वजनिक सन्देश अथवा उद्घोषणा देनी आवश्यक हो, तो वह केवल कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मन्दिर परिसर में किसी भी प्रकार के प्रसाद के प्रयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह मेले के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें और मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।
उक्त आदेश 19 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेंगे।




