वीरभद्र सिंह गरीबों के मसीहा थे: सोलंकी

वीरभद्र सिंह गरीबों के मसीहा थे: सोलंकी

नाहन,23 जून : हिमाचल प्रदेश के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन द्वारा मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कोंग्रेस महासचिव अजय सोलंकी समेत अन्य कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अजय सोलंकी ने कहा राजा वीरभद्र सिंह बेशक आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नही रहे लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोगो के दिलों में आज भी वो विराजमान है।  वीरभद्र सिंह ने दलगल राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में विकास करके आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया। वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के गांव गांव में सड़कंे,बिजली,पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश का विकास किया। सोलंकी ने कहा कि 
जब जब हिमाचल प्रदेश के अंदर विकास की बात की जाएगी वीरभद्र सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।  हम सभी  उनके नक्शे कदम पर चलकर हिमाचल प्रदेश में कोंग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। अजय सोलंकी ने कहा  वीरभद्र सिंह गरीबों के मसीहा थे अपने जीवनकाल उन्होंने बिना किसी से पक्षपात किये लोगों की सेवा की व हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग उन्हे हमेशा याद करता रहेगा। इस मौके पर नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा उपमा धीमान, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर,नरेंद्र तोमर, गुरदयाल पंवार,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप ठाकुर,पार्षद राकेश गर्ग,मनीराम पुंडीर,विनोद,जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा,युवा कोंग्रेस जिला महासचिव रवि ठाकुर,संजीव,प्रमोद कुमार,बिनेश राणाएविशाल कंवर,मदन सूर्यवंशी,सुभाष चौधरी,अमन,देशराज लबाना,विनीत पुंडीर,वणिक बंसल, आराधना,  हरप्रीत,शमशाद,संतोष ठाकुर,हिना,तब्बसुम,प्रोमिला,रक्षा देवी,चंपा,गुलशन प्रोमिला ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।