आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों साथ मनाया वीरभद्र का जन्मदिन

आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों साथ मनाया वीरभद्र का जन्मदिन

नाहन,23 जून :  हिमाचल प्रदेश कांगे्रस मायनॉरिटी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल चौधरी व वरिष्ठ पार्षद नाहन नगर परिषद योगेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्व.राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के  मौक़े पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों को फल व अन्य खाद्य सामग्री बाँट कर मनाया। इस मौके पर  कांगे्रस मायनॉरिटी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल चौधरी, वरिष्ठ पार्षद नगर परिषद योगेश गुप्ता ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने जो योगदान  प्रदेश व ख़ासकर जिला सिरमौर व नाहन विधानसभा के लिया किया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता है।

जिले के दूर दराज के क्षेत्रों को विकसित करने में वीरभद्र सिंह ने अह्म भूमिका निभाई है। वो आधुनिक हिमाचल के निर्माता है जिन्होंने हर कोने कोने तक विकास की गंगा बहाई है। कांग्रेस पार्टी आज स्वरू राजा वीरभद्र सिंह जी का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मना रही है। इस मौक़े पर पार्षद विरेंद्र पासी, पूर्व पार्षद कैप्टन सलीम, संदीप शर्मा, प्रेम सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश ठाकुर, करमदीप राणा व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।