नाहन: छोटा चौक में तड़के पोल पर भड़की चिंगारी,मची अफरातफरी, हजारों का नुकसान...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 अप्रैल :
शहर में तड़के 3 बजे के करीब छोटा चौक बाजार में बिजली के एक पोल पर अचानक शार्ट सर्किट होने से पोल पर आग लग गई। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार चिंगारी भड़कने के बाद इलाके की बत्ती गुल हो गई। बिजली विभाग ने 18- 20 में कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी। आग लगने से पोल पर लगी विभाग की केबल समेत अवैध तरीके से लगी फाइबर लाइने भी जलकर खाक हो गई। अकेले इस घटना में बिजली विभाग का करीब 50।हजार का नुकसान हुआ।
इधर आरोप है कि शहर में लगे ज्यादातर बिजली के पोल्स पर केबल वालों व फाइबर कंपनियों ने अपनी लाइनों को अवैध रूप लगाताकर अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे में जब भी स्पार्किंग होती है तो इन केबल्स की अपनी चपेट में ले लेती ओर आग विकराल रूप धारण कर लेती है। तड़के लगी आग के वीडियो से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।आग अन्य दुकानों की तरफ भी फेल सकती थी। लेकिन अनहोनी टल गई।
इस मामले में बिजली विभाग के एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि छोटा चौक में पोल में शार्ट सर्किट से लगी आग से केबल और अन्य फाइबर की लाइने ध्वज हो गई। विभाग का भी करीब 50 हज़ार का नुकसान हुआ है। एसडीओ ने बताया कि शहर में बिजली के पोल्स पर अवैध तरीके से लगाई गई फाइबर लाइनों की हटाने के लिये हाल ही नोटिस जारी किए गए हैं।








