एसपीओमपति जम्वाल सिरमौर बैडमिंटन संघ के प्रैजीडेंट बने

एसपीओमपति जम्वाल सिरमौर बैडमिंटन संघ के प्रैजीडेंट बने

नाहन,22 जून (साथी): जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय नाहन जिला सिरमौर में पुलिस अधीक्षक ओमपति जम्वाल की उपस्थिति में सुरेन्द्र सिंह सचिव जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ओमापति जम्वाल को जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ का प्रैजीडेंट नियुक्त किया गया।

नितीश शर्मा सचिव, मनीष लोहिया कोषाधिकारी, रमेश ठाकुर सचिव,संजय कालिया, सुरेन्द्र सिंह, ए.के.वर्मा, विशाल जसवाल, नीरज कान्त रमौल, सुरेन्द्र राणा,प्रेम भारद्वाज को वाइस प्रैजीडेंट नियुक्त किया गया। रचित शर्मा, संजय तोमर,अजय कुमार, सोहन जलोटा,धीरेन्द्र पँवार, पीयूष ठाकुर,अभिनव गर्ग, संकेत रमौल को सह सचिवअ का  पदभार दिया गया।

अमिताभ सिंघानिया,भूपेन्द्र, राकेश खन्ना, संदीप चौहान, कुलदीप ठाकुर, योगेश ठाकुर, विकास ठाकुर, बंसी चौहान, जतिन शर्मा, राघव लोहिया, पारितोश सैनी,नितिन शर्मा, प्रतीक, शालू शर्मा को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जुलाई माह के अंत में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।