ओपीएस बहाली के बनी समिति की बैठक जल्द बुलाई जाए - मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

ओपीएस बहाली के बनी समिति की बैठक जल्द बुलाई जाए  - मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

नाहन,27 मई: राज्य सरकार ओपीएस बहाली के बनी समिति की बैठक  जल्द बुलाई जाए ताकि समय रहते इस मामले में हजारों कर्मचारियों को लाभ मिल सके। इसी क ड़ी में   हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर एंव नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधि मंडल, राज्य महामंत्री शिक्षक महासंघ माम राज पुन्ड़ीर की अगुवाई में मुख्यमन्त्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर से मिला।   शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली हेतु गठित समिति की बैठक बुलाने  का अनुरोध किया है। 

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ एंव नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ सिरमौर जिला के अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में प्रवक्ता संघ राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, पुर्व जिला अध्यक्ष रमेश नेगी, पुर्व महसचिव संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऑम प्रकाश शर्मा, नई पेंशन योजना  कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, राजगढ खण्ड  अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राज्य सलाहकार सोहन सिंगटा, नरेन्द्र चौहान, बी एन शर्मा, अशोक शर्मा, शिवा नंद शर्मा,अभिषेक शर्मा, चरन मोहिल आदि ने भाग लिया।  संघ प्रतिनिधियों ने

मुख्यमन्त्री को नई पेंशन योजना के नियुक्त कर्मचारियों को 2009 की केंद्र सरकार की अधिसूचना का लाभ देने, देहांत व विकलांगता पर सभी लाभ देने व पुर्व पेंशन योजना के तहत देने व पुरानी पेंशन बहाली के लिए समिति बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। संघ ने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर अपनेकार्यकाल में कर्मचारियों के हितार्थ बहुत से मुद्दो पर ऐतिहासिक निर्णय लिए है। ऐसे में पुरानी पेंशन बहाली हेतु भी गंभीरता से प्रयास किए जायेंगे।