एक तरफ प्रिंट हुए तिरंगे बेचे जा रहे हैं

एक तरफ  प्रिंट हुए तिरंगे बेचे जा रहे हैं

नाहन,11 अगस्त : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी संस्थानों को तिरंगें का स्टॉक उपलब्ध करवाया गया है। इसी कड़ी में तिरंगा एक तरफ  से प्रिंट हुए तिरंगे बेचे जा रहे हैं ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज के  नियमों की जान कारी रखने वाले नागरिकों ने विरोध जताते हुए कहा कि नियमों के अनुसार इस किस्म के तिरंगे को लहराने की इजाजत नही है।

लेकिन पोस्ट ऑफिस में एक तरफ  से ही प्रिंट हुए तिरंगे बेचे जा रहा है। वैसे भी तिरंगा खादी या अन्य कपड़े से तैयार होता है। लेकिन इस बार अभियान में लाखों की तादाद में तिरगों की आवश्यकता थी तो सरकारी स्तर पर नॉन वूवन क्लॉथ पर प्रिंट करके तिरंगे तैयार किए गए ऐसे में बहुत से तिरंगों की खेप एक तरफ  से ही होकर आई है जिन्हें बिना जांच पड़ताल किए हैं नागरिकों को बेचा जा रहा है।

उधर इस मामले में डीसी सिरमौर आर.के.गौतम ने बताया एक तरफ  से तिरंगे को लहराया नहीं जा सकता। डीसी ने बताया कि प्रशासन के पास करीब एक लाख से ज्यादा तिरगों का स्टॉक आया था। जिनमें  में भारी मात्रा में तिरंगे इसी कारण   नही बेचने के लिए नही दिए गए।  उन्होंने कहा कि बेचने वाली एजेंसियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था की तिरंगे में किसी की त्रुटि न हो।