नाहन: 2.57 ग्राम चिट्टा पकड़ा, पांवटा पुलिस ने यमुना पुल से दबोचा आरोपी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 फरवरी :
नशे के अवैध कारोबार लगे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पांवटा में यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे 2.57 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पाँवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नजदीक यमुनापुल गोविन्दघाट बैरीयर पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति नुर अहमद पुत्र श्री बशीर अहमद निवासी मकान न0 54 वार्ड न0 9, देवीनगर, पांवटा साहिब हि0प्र0, के कब्जा से 2.57 ग्राम चिट्टा ब्बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी नुर अहमद उपरोक्त के विरुद्ध धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।





