नाहन : नेट बैंकिंग के जरिए महिला के खाते से उड़ा लिए पैसे...

नाहन : नेट बैंकिंग के जरिए महिला के खाते से उड़ा लिए पैसे...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 फरवरी :     

पांवटा साहिब में एक शातिर युवक ने एक महिला के बैंक खाते से नेट बैंकिंग के जरिए पैसे उड़ा लिए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

एसपी एनएस  नेगी ने बताया कि शिकायत कर्ता  महिला सुदेश पत्नी स्व० श्री जगबीर वर्तमान निवासी बद्रीपुर, तह० पांवटा साहिब स्थाई निवासी नलहेड़ा गुज्जर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बैंक खाते से बिल्लू उर्फ विलाल पुत्र श्री याकूब निवासी ग्राम हतछोया पो०ओ० ऊन थाना झिंझयाणा तहसील ऊना, जिला शामली, उ०प्र० ने धोखाधड़ी से पैसे निकाल लिए हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने महिला के खाते से नेटबैंकिग और यूपीआई का इस्तेमाल करके पैसे निकाले हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।