नाहन: यमुना पार्क में युवक पर आधा दर्जन लोगों किया हमला,
अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 फरवरी :
पांवटा साहिब के यमुना पार्क में एक युवक पर करीब आधा दर्जन लोगों ने एक साथ अचानक हमला कर दिये जाने के मामले में पांवटा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जतिन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा था। इसी दौरान 5-6 लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया।
एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को दबोचने के पुलिस अभियान जारी है। आरोपी जल्द दबोचे जायंगे।




