नाहन: जमीन पर कब्जे पर कब्जा करने की कवायद, पांवटा का मामला..

नाहन: जमीन पर कब्जे पर कब्जा करने की कवायद, पांवटा का मामला..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 मार्च :    
पांवटा साहिब में गुरुद्वारा के सामने जमीन पर कब्जा करने की कवायद के खिलाफ पांवटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी एसएस नेगी ने बताया कि श्रीमति रमा गुप्ता पत्नि श्री सुशील गुप्ता निवासी शील प्रिंटिंग प्रेस पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए उनकी प्रेस की दीवार को तोड़ दिया है। 
एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर  पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ मामला धारा 332, 329(1), 351(2), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है ।