नाहन: बाइकर को 3 युवकों ने धुना, पांवटा में मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 मार्च :
पांवटा साहिब बस स्टैंड में हुए एक मोटर साइकिल विवाद में 3 युवकों ने बाइक चालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बाइक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। इसरार अली पुत्र मुशर्रफ अली निवासी भगवानपुर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि तीन लड़कों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोका और थप्पड़ व पंच से मारा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 126(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर दी है। जांच जारी है।




