श्री रेणूका जी में भी बदलेगा रिवाज: विनय

श्री रेणूका जी में भी बदलेगा रिवाज: विनय

 नाहन, 6 जुलाई(साथी):  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता रेणुका विधानसभा में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश के अंदर दिए गए नारे ना ताज बदलेगा, ना राज बदलेगा अबकी बार रिवाज बदलेगा। कार्यकर्ताओ को एकजुटता से कार्य करते हुए अबकी बार रेणुका जी में भी परिवारवाद व लगातार एक ही पार्टी के विधायक बनाने के रिवाज को बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की हम सभी भाजपा का विधायक यहां से चुनकर भेजेंगे जो कि सरकार में नए विकास के आयाम स्थापित करके लोगों को यह दिखाएगा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक किस प्रकार से रेणुका विधानसभा का विकास करते हैं।

जिसका ट्रेलर भाजपा का विधायक ना होने के बावजूद भी वर्तमान सरकार ने विधानसभा के अंदर प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करते हुए सरकार की नीतियां को जन जन तक पहुंचा कर दिखाया है। अबकी बार रेणुका जी में परिवारवाद व एक ही पार्टी के विधायक का 60 सालों से चला आ रहा रिवाज भी बदलेगा। जिला अध्यक्ष ने इससे पूर्व 7 बूथों की बैठक ली।  जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता का रेणुका जी विधानसभा के सभी 33 ग्राम केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 124 बूथों के ग्राम केंद्रों में पार्टी संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 15 जुलाई तक ऐसी बैठकों क ा दौर चलेगा। इसी कड़ी में पराडा, बेचड का बाग व नेहर स्वार ग्राम केंद्रों की बैठकों का आयोजन किया गया।

इन बैठकों में सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, विस्तारक, सभी ग्राम केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी बुथों के त्रिदेव ,अध्यक्ष,पालक व बी.एल.ए व पन्ना प्रमुख और सभी मोर्चों के दायित्व वान कार्यकर्ता तथा सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित हो रहे हैं बैठकों का उद्देश्य रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्य को मजबूती देना है। 

इन बैठकों में पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह चौहान, अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण सिंह चौहान,पूर्व में मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, बलवीर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य एवं मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सूर्याए जॉन अध्यक्ष सेनधार प्रेम दत्त, जॉन अध्यक्ष कोटीधीमान बाबूराम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भूषण लाल, ग्राम अध्यक्ष रणदीप, विस्तारक केडी शर्मा, मुल्तान सिंह तोमर सहित सभी संबंधित त्रिदेव, पन्ना प्रमुख चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।