हिमालयन ग्रुप में युवा महोत्सव का धमाल 26 से 28 अक्तूबर तक....

हिमालयन ग्रुप में युवा महोत्सव का धमाल 26 से 28 अक्तूबर तक....
अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 24 अक्तूबर  
 
प्रदेश के विख्यात शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप कालाअंब में 26 से 28 अक्तूबर तक युवा महोत्सव में प्रदेश भर से आए सैंकड़ों युवा धमाल मचाएगें।
हिमालयन ग्रुप कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल व वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रजनीश बंसल बताया कि कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त जज इंदिरा बैनर्जी व क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
राज्य स्तरीय उत्सव में प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी 45 कॉलजों के छात्र छात्राऐं  भाग लेंगे। बंसल ने बताया कि तीन दिवसीय युवा महोत्सव में समूह नृत्य, फ्र ी स्टाइल डांस, पैस्टियोटिक डांस, थीम वेस्ड, स्किट व माइन जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।