नाहन: नेशनल हाईवे पर हुए दो अलग से हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर कालाअम्ब- माजरा में सड़क हादसे, आधा दर्जन लोग हुए घायल,एफआईआर दर्ज इन मामलों के संज्ञान में आने के बाद आरोपी चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि हाइवे पर पान की तरफ आ रही गाड़ी नं0 यूपी न 16 बी यु 0399 बड़ी तेज रफ्तारी में नाहन की तरफ आ रही गाड़ी के चालक सचिन चौधरी निवासी तेलियो नगला तह0 अनुप शहर जिला बुलदं शहर यूपी ने एक मोटरसाईकिल को गलत दिशा में जाकर सामने से टक्कर मार दी।
एसपी ने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्ति लेखराज पुत्र श्री शिव राम निवासी सैंज तह0 सगड़ाह जिला सिरमौर, संजीव पुत्र श्री दुर्गा सिहं शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर तथा आयुश पुत्र लेखराज निवासी सैंज तह0 सगड़ाह जिला सिरमौर इस हादसे में घायल हो गये।
एसपी ने बताया कि थाना माजरा मे धारा 281,125(a) BNS के तहत आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 श्री नाँटा राम निवासी गाँव जोगीबन डा0 शम्भुवाला त0 नाहन जिला सिरमौर एक पिक-अप की कन्डक्टर सीट पर बैठा था ।
नेगी ने बताया कि गाड़ी को चालक विकास पुत्र श्री माया राम निवासी रुखड़ी डा0 शम्भुवाला त0 नाहन जिला सिरमौर चला रहा था । जब पिक-अप चालक ढांकावाला नजद AJ INFRASTRUCTURE Pvt. Ltd. कम्पनी काला आंब के गेट के पास सड़क पर पहुँचा तो उसी समय नाहन की तरफ एक कार न0 CH01AX 5509 के चालक ने तेज रफ्तार व गलत दिशा में आकर जोर दार टक्कर मार दी । इस हादसे में गाड़ी में सवार चालक सहित 03 लोगों को बुरी तरह से घायल हो गए।
एसपी ने बताया कि यह हादसा कार चालक जसविन्द्र सिंह पुत्र श्री गण्डा सिंह निवासी H.No. 2631 गेट न0 3 सैक्टर-52 मोहाली चण्डीगढ़ के तेज रफ्तारी, व लापरवाही व गलत दिशा में चलाने के कारण हुआ है ।
आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS तहत थाना काला आंब मे मामला दर्ज कर लिया गया है।




