नाहन : स्पोर्टस डे पर क्रॉस कन्ट्री और अन्य खेल कूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

नाहन : स्पोर्टस डे पर क्रॉस कन्ट्री और अन्य खेल कूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 जनवरी : 

स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सालाना स्पोर्टस डे पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं में अपनी अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार स्थानीय चम्बा ग्राउंड खेल परिसर और विला राउंड में विभिन्न एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुसार पुरस्कार प्राप्त किये। क्रॉस कन्ट्री में लड़कियों में पलक ने प्रथम, नन्दिनी ने द्वितीय और मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 109 मीटर स्पर्धा मे पलक ने प्रथम, पारूल ने द्वितीय और सांभवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मीटर की स्पर्धा में पलक ने एक बार प्रथम पारूल ने द्वीतीय और अनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
लड़कियों की 400 मीटर के दौड़ में नन्दिनी प्रथम, मान्या द्वितीय और सोनी तथा इशिता तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की जूनियर 100 मीटर दौड  में अरनव प्रथम, आर्यान  द्वितीय और हर्षित तथा तन्मय तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर 200.मीटर दौड की लड़कों को प्रतियोगिता में  वेदांस प्रथम, अनुज द्वितीय और आर्यान  तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में 400 मीटर की स्पर्धा में नीरज प्रथम, आर्यान द्वितीय और ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे जबकि हर्शित को चौथा स्थान मिला। 
सीनियर वर्ग में 100 मीटर में तुषार प्रथम, पारस द्वितीय, आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में 200 मीटर की स्पर्धा में पारस प्रथम, ध्रुव द्वितीय और युग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की ही 400 मीटर की दौड़ में तुषार प्रथम पार्थ  द्वितीय और अमन और नितिन ने क्रमश: तीसरा तथा चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक राजेश सहित श्रीकांत प्रसाद, अर्जुंन  सिंह, लक्ष्मी रावत, भावना कंवर, रीटा ठाकुर, सौरभ गर्ग, नीरपवन, पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, नन्दलाल शर्मा, मौ.क्युम, नीलम, सुनिल ठाकुर, दिनेश भारद्वाज, सीमा, रूचिका, प्रियंका, गुंजन, वर्षा आदि अध्यापकों ने इस आयोजन में अपना सहयोग दिया।