नाहन विधानसभा क्षेत्र में खोले गए क ई संस्थानों को डी नोटिफाई करके मुख्यमंत्री व विधायक ने जीत पर दिया जनता को तोहफा ......

नाहन  विधानसभा क्षेत्र में खोले गए क ई संस्थानों को डी नोटिफाई करके  मुख्यमंत्री व विधायक ने जीत पर दिया जनता को तोहफा ......

 कालाअंब उपतहसील को डी नोटिफाई करने पर पूर्व विधायकबिदंल ने साधा निशाना 
नाहन,22 दिसंबर :  हाल ही में कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व जयराम सरकार के सरकारी संस्थान खोलने के फैसले को पलट देने के बाद जिनमें नाहन  विधानसभा क्षेत्र में खोले गए क ई संस्थानों को डी नोटिफाई किए गए हैं के मामले में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मीडिया से रूबरू होकर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसुक्खू सरकार व विधानसभा क्षेत्र विधायक का चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता को यह पहला तोहफा है।

बिदंल ने आरोप लगाया कि सत्ता में आकर सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने समग्र विकास के लिए काम किया है क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन जनता ने जिन्हे विधायक चुन भेजा इन विकास कार्यों को संजोकर रखने की जिम्मेदारी अब विधायक बनती है। बिदंल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को विधायक की तरफ से पहला तोहफा सरकार ने कालाअंब उपतहसील को डिनोटिफाई करके दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी सालों की महेनत पर पानी फे र दिया गया है। कालाअंब एक बड़ा औद्योगिक  क्षेत्र है।

उपतहसील के तहत पांच पटवार सर्कल बनाये गए थे। इससे पहले लोगों को मौगीनंद में दस दस दिन पटवारी के पीछे भटकना पड़ता था। लेकिन सरकार और स्थानीय विधायक ने जनता को अपनी जीत का पहला तोहफा दिया है। इसके अलावा अन्य कई संस्थानों पर सरकार ने ताले लगा दिए है। मीडिया द्वारा विधानसभा चुनाव में हार के पीछे पार्टी के के नेताओं कार्यकर्ताओं के शामिल होने के सवाल पर बिदंल ने स्पष्ट किया हार की जिम्मेवारी स्वयं उनकी हैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ चुनाव में काम किया है।  उन्हें आगे लगता है लोगों को पिछले 5 साल में हुए विकास कार्य रास नहीं आए होगें अब बदलाव के हो गया है उम्मीद है नए विधायक लोगों अपेक्षाओं पर खरे उतरेगें।

लेकिन संगठन में पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ा है। बिंदल कांग्रेस नेताओं द्वारा नाहन छोड़कर चले जाने के चुनावी प्रोपेगेंडे को दरकिनार करते हुए भावुक हुए  बिंदल ने कहा कि अंतिम समय तक विधानसभा क्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे लोगों ने जो मान सम्मान दिया 10 साल सेवा करने का मौका दिया उसके लिए लोगों के सदैव ऋृ णी रहगें और उनकी यह इच्छा है कि लोगों के कंधे पर चढ़कर शिव धाम के लिए इअंतिम यात्रा करेंगे। इस मौके पर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने खुक्खू सरकार के भाजपा शासन में खोले गए संस्थानों को बंद करने के फैसले की कड़ी निंदा की। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।