किरनेश जंग की पीठ थपथपा गई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

किरनेश जंग की पीठ थपथपा गई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

पांवटा साहिब में कांग्रेस महिला महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पांवटा साहिब पहुंचने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब समय है कि कार्यकर्ता अपने अपने इलाकों में घर घर जाकर लोगों को जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने मंच से पूर्व विधायक और पीसीसी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग की तारीफ करते हुए कहा कि जब वे विधायक नही थे तब भी इलाके की जनता की समस्याएं लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के आस आया करते थे। उन्होंने हमेशा विकास के लिए जनता की आवाज के बुलंद किया।

उन्होंने कहा की एक समय था की राजनीतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति इक्का दुक्का रहा करती थी। ये कांग्रेस की नीतियों का ही परिणाम है कि आज राजनीति में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस भारी बरसात में इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति सराहना के योग्य है। इसके लिए उन्होंने उपस्थित महिलाओं, कार्यकर्ताओं , कांग्रेस मंडल और पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने अपने संबोधन में कहा की ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कांग्रेस सरकार में वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्य का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री कहते है की अधिकारी मेरा नहीं सुनते‌। किरनेश जंग ने कहा की पांवटा साहिब में बिजली कटो का रिकॉर्ड बन गया है। बिजली के कटों से जनता परेशान हैं तथा किसानों को बिजली नहीं होने से ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है। किरनेश जंग ने कहा कि अब भाजपा की विदाई का समय आ गया है।

प्रदेश से भाजपा का जाना तय है। इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी अपने बूथ पर मजबूती से काम करें। भाजपा की नाकामियां के बारे में जनता को बताएं । उन्होंने कहा की स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी का हाथ हमेशा उनके सिर पर रहा है। इसलिए वे हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, अमित नंदा, दलीप चौहान, इकबाल मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, विशाल वालिया, कुंजना सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, देवराज नेगी, शशि कपूर, धनवीर कपूर, ममता चौहान, सुनीता शर्मा, सुजाता शर्मा, सुखा धीमान, सेना देवी आदि मौजूद थे।