नाहन: स्थानीय युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा पकड़ा, स्कुटी समेत धरे गए...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 मार्च :
मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे दो स्थानीय युवकों के कब्जे से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी स्कूटी को भी काबू किया गया है।
जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त को सूचना मिली कि दो युवक आज अपनी स्कूटी नंo HP 18B 0444 पर मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर कालाअम्ब की ओर से नाहन की तरफ आ रहे है।
एसपी ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्कुटी को नेशनल हाईवे पर नाहन के नजदीक कांगनवाला नेचर पार्क के पास रोक कर उसकी डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद की है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के की पहचान भानु गर्ग पुत्र श्री सुभाष गर्ग निवासी मकान नंo 323/1 शिमला रोड नजदीक परशुराम ITI नाहन व अभिमन्यु ठाकुर पुत्र स्व. श्री मनीष ठाकुर निवासी मकान नंo 725/1 वार्ड नंo 8 मोहल्ला नजदीक पक्का टैंक नाहन, जिला सिरमौर में रूप में हुई है।
नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त चिट्टा/हेरोईन कहां से लाये थे तथा कहां बचने की फिराक में थे ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफत में लिया जा सके।





