उपायुक्त ने जारी किए नगर निगम मंडी के चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण संबंधी आदेश

उपायुक्त ने जारी किए नगर निगम मंडी के चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण संबंधी आदेश

अक्स न्यूज लाइन मंडी 01 अप्रैल : 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार नवीनतम उपलब्ध जनगणना आंकड़ों के अनुसार अनुसूचित जाति और महिलाओं की जनसंख्या के आधार पर और निर्धारित क्रमानुसार नियमों के प्रावधानों के अनुसार वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया है।

इन आदेशों के अनुसार नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर एक खल्यार, वार्ड नंबर सात तल्याहड़, वार्ड नौ पैलेस कॉलोनी-2, वार्ड संख्या 11 समखेतर तथा वार्ड नंबर 12 भगवाहन को अनारक्षित रखा गया है। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर दो पुरानी मंडी, वार्ड संख्या तीन पड्डल, वार्ड नंबर चार नेला, वार्ड नंबर पांच मंगवाईं, वार्ड नंबर आठ पैलेस कॉलोनी-1 तथा वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर छह सनयारड़ तथा वार्ड नंबर 14 बैहना को अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड नंबर 10 सुहड़ा और वार्ड नंबर 15 दौहंदी को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

यह रोस्टर उपायुक्त कार्यालय, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर मंडी व बल्ह के कार्यालयों तथा नगर निगम मंडी के कार्यालय में सूचना पट्ट पर जन-साधारण के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगा।