नाहन: 9.66 ग्राम चिट्टा पकड़ी, मामलों में 2 आरोपी धरे...

नाहन: 9.66 ग्राम चिट्टा पकड़ी, मामलों में 2 आरोपी धरे...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 मार्च : 

सिरमौर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ,मिली गुप्त सूचना के आधार पर पांवटा ब्लॉक में दो अलग अलग मामलों में 9.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस दो आरोपियों को दबोच कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण टीम ने गुप्त सूचना मिली कि   शाहरूख पुत्र श्री गुलजार अली निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला,पाँवटा साहिब तथा आसपास के ईलाका में काफी समय से चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है ।
एसपी ने बताया कि जानकारी थी कि आरोपी आज विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पिछली तरफ बने निर्माणाधीन मकान की अंतिम निर्माणाधीन दुकान के सामने खड़ा है तथा चिट्टा/समैक बेचने की फिराक में है। 

पुलिस टीम को निर्माणाधीन मकान केदारपुर की अंतिम दुकान के पास पहुंची जहां पर निर्माणाधीन मकान/ दुकान के सामने उपरोक्त व्यक्ति मौजूद मिला। 

आरोपी को  टीम की सहायता से काबू किया तथा उसके पास कैरी बैग को चैक किया तो उसमें कुल वजनी  6.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि एक अन्य  मामले में पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जतिन कश्यप पुत्र श्री विकास कश्यप निवासी गांव व डाकघर ताजेवाला, तहसील प्रतापनगर, जिला यमुनागर हरियाणा हेरोइन बेचने का धंधा करता है तथा मोटर साईकिल न0-HR71M-1021 के टूल बॉक्स में स्मैक लेकर मिश्रवाला की तरफ से लिंक रोड पुरुवाला-कांशिपूर बद्रीपूर की ओर आ रहा है। 

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना केआधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मोटर साईकल को रोक कर टूल बॉक्स की तलाशी लेने पर उसमें से 3 ग्राम स्मैक/चरस बरामद  की है। इस सन्दर्भ में  आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

एसपी ने बताया कि आरोपी को अभियोग में अन्वेषण के दौरान नोटिस पर पाबन्द किया गया है तथा तफतीश में पता लगाया जा रहा है।

नेगी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि उपरोक्त स्मैक/चिट्टा कहां से लाया था तथा किन-किन को बेचने की फिराक में था जिससे इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों को भी कानून की गिरफ्त में लिया जा सके।