पीएम के सामने मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया

पीएम के सामने मुख्यमंत्री  ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया

*जयराम सरकार पर निशाना साधा प्रतिभा सिंह ने 

नाहन 12 जून : कांग्रेस के  भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन में विधानसभा के सलानी पंहुची हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अधक्षा प्रतिभा सिंह  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में काँग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों में जाकर उन कार्यों के उद्घाटन कर रहे हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर मुख्यमंत्री लोगो को गुमराह कर रहे है।

प्रतिभा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में अगर नजर दौड़ाई जाए तो सभी जगह जो भी बड़े कार्य हुए हैं वह पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। प्रतिभा सिंह ने  कहा कि हाल में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला दौरे पर जब पहुंचे थे तो उस समय भी अपने संबोधन के दौरान सीएम ने प्रदेश की जनता को यह कहकर गुमराह किया कि प्रदेश को तीन मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार ने दी है जबकि हकीकत यह है कि यह कॉलेज पूर्व की यूपीए सरकार की देन है और उस समय वीरभद्र सिंह केंद्र में मंत्री थे।

प्रतिभा सिंह प्रदेश ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने हिमाचल काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद को बधाई दी ।