आईटीआई पंडोगा में 29 व 30 जुलाई को आयोजित होंगे प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम

आईटीआई पंडोगा में 29 व 30 जुलाई को आयोजित होंगे प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन ऊना 21 जुलाई :
युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पंडोगा में 29 और 30  जुलाई को दो दिवसीय प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आईटीआई के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई को संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सिलाई प्रौद्योगिकी, ड्रेस मेकिंग, एम्ब्रॉयडरी, फैशन डिजाइन तथा अन्य संबंधित व्यवसायों की पात्र महिला प्रशिक्षु भाग लेंगी। इस अवसर पर मैसर्ज टोयोट्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा योग्य प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

साथ ही, 30 जुलाई  को जीएनए गियर्स लिमिटेड द्वारा संस्थान परिसर में अप्रेंटिसशिप एवं डायरेक्ट ऑन-रोल रोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में मशीनिस्ट, ग्राइंडरमैन, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), फिटर तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के पात्र आईटीआई प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। कंपनी द्वारा चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम प्रशिक्षुओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं। उन्होंने सभी पात्र प्रशिक्षुओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 01975-292742 पर संपर्क कर सकते हैं।
-०-