नाहन: माता पद्मावती कॉलेज की छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग के नतीजों में मनवाया लोहा....

नाहन: माता पद्मावती कॉलेज की छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग के नतीजों में मनवाया लोहा....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 फरवरी :     
 माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग 1st year (2nd Sem.) की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा बीएससी के तमाम वर्षों की घोषित परिणामों में माता पद्मावती कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा है ।
 माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग का बीएससी नर्सिंग 1st year (1st Semester)  का परिणाम घोषित किया गया है।
कॉलेज स्तर पर आस्था पुत्री श्री विमलेश चंद प्रथम स्थान व 2 छात्राओं रेणुका पुत्री श्री देवराज, अंकिता पुत्री श्री चतर सिंह ने  द्वितीय व अदिती (लपुत्री श्री अरुण सिंह ने तृतीय हासिल किया है | माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन , माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के सेक्रेटरी  सचिन जैन ने छात्राओं को बधाइयां दी और इसका श्रेय उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य श्रीमती रिजी गीवर्गीस तथा समस्त कॉलेज स्टाफ को दिया  ।
।कॉलेज सेक्रेटरी  सचिन जी  बताया कि माता पद्मावती कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देकर न केवल माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग का बल्कि सिरमौर जिला का भी नाम रोशन कर रही है ।