कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दौर से पहले कांग्रेस हुई दो फाड़

कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दौर से पहले कांग्रेस हुई दो फाड़

*वर्तमान जिला अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चाब

नाहन,10 जून   कांग्रेस पार्टी की राज्य अध्यक्ष प्रतिभ सिंह के  सिरमौर दौरे से ठीक दो दिन पहले जिला सिरमौर कांग्रेस वर्चस्व के नाम पर दो फाड़ हो क र रह गई। कांग्रेस के एक धड़े ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मिटिंग करके कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया है।

गौरतलब है कि रविवार को प्रतिभा सिंह भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन में शिरकत करेंगी। इसको लेकर एक गुट ने कांग्रेस कमेटी सिरमौर की ओर से बनाए गए निमंत्रण पत्र में नाम शामिल न करने पर एतराज जता रहा है।  सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस के विधायकए पार्षदए पंचायतों के प्रधानए जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्यों सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ  मोर्चा खोला।

बैठक को लेकर मीडिया से दूरी बनाई रखी गई लेकिन शाम होने से पहले ही मीडिया को इस अन्दरूनी बैठक की भनक लग गई। हैरानी की बात यह है कि बैठक में शामिल कई बड़े नेताओं ने मामले अपना मुंह नही खोला। कांग्रेसी सुत्रों के अनुसार बैठक में 70 फीसदी जिला पदाधिकारियों समेत राज्यस्तरीय पदाधिकारी भी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर के खिलाफ अविश्वास पत्र तैयार कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला को भेजा गया। अविश्वास पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सह प्रभारी संजय दत्त को भी भेजी गई है। बैठक में शामिल पदाधिकारियों का आरोप है कि जिला अध्यक्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।  

सम्मेलन को लेकर बनाए गए निमंत्रण पत्र में छह बार विधायक रहे हर्षवर्धन चौहान और सात बार विधायक रहे गंगूराम मुसाफिर के नामों का कहीं जिक्र नहीं है। इसको लेकर कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। बैठक में यह बात भी सामने आई कि यदि कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष को हटाया नहीं किया गया तो दूसरा गुट समानांतर जिला कमेटी का गठन भी कर सकता है। बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतिभा सिंह सिरमौर के दौरे पर आ रही हैं लिहाजा उनका कार्यक्रम जिला मुख्यालय में ही होना चाहिए था।

जबकि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम सैनवाला के समीप एक रिजार्ट में रखा गया है। इस बैठक में विधायक हर्षवर्धन चौहान,प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी,राज्य सचिव भारत भूषण मोहिल,जिला परिषद सदस्य आनंद परमारए जीएस पवार,जिया लाल शर्माए पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मामले में सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि वो शुरू से ही कोई जिम्मेवारी नही चाहते थे। आलाकमान के कहने पर यह पद  स्वीकार किया था। अगर उनकी वजह से पार्टी डूब रही है तो उनको हटाने में देर नही होनी चाहिए। उन्होंने सिर्फ कांग्रेस के लिए काम किया है। जहां तक पद से हटाने की बात है कि यह फैसला आलाकमान लेगा। वह उस परिवार से आए है जिसने देश हित के लिए रियासत व गद्दी तक छोडी है।  उनके लिए ये पद बहुत छोटी चीज है।