नाहन: लिफ्ट में फंस कर कामगार की मौत, फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

नाहन: लिफ्ट में फंस कर कामगार की मौत, फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 जून :
पांवटा ब्लॉक में सुरजपुर की एक फैक्ट्री में एक मजदूर के अचानक लिफ्ट में फ़ंस कर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस में शिकायत मिलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि बीते दिन  शोएब खान पुत्र  अजमेर अली निवासी गाँव भगवानपुर, डा0 पुरुवाला कांशीपुर, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना माजरा मे शिकायत दर्ज कारवाई कि यह Pace Biotech कम्पनी सूरजपुर में लेबर का काम करता है। 
 07 जून को अरमान खान पुत्र श्री सुलतान मौहम्मद निवासी गाँव क्यारदा डा0 मिश्रवाला कम्पनी में काम करने के लिये डियूटी पर आया था। 

रोल्टा ने बताया कि अरमान का काम गाडियों मे तैयार माल लोड़ करना था,तथा  सामान को  इधर से उधर ले जाना व लिफ्ट से उपर व नीचे ले जाना था।
 

08 जून  को अरमान सामान को लिफ्ट से नीचे ले जाने के लिए लिफ्ट में रख रहा था तो सामान लिफ्ट में रखते समय लिफ्ट अचानक से नीचे की और चल दी जिसमें अरमान  फंस गया। 
एएसपी ने बताया कि इस दौरान  अरमान का शरीर लिफ्ट व फर्श के बीच प्रैस हो गया। इस बाद वहां मौजूद लोग घायल  अरमान को JC जुनेजा अस्पताल  सूरजपुर ले गए जहाँ डाक्टर ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के अनुसार यह हादसा कम्पनी प्रबन्धक की लापरवाही व गफलत के कारण हुआ है। पुलिस थाना माजरा मे कम्पनी प्रबन्धक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है ।