नाहन: शमशेर स्कुल के दो छात्र आपस में भिड़े,घायल छात्र का पुलिस ने कराया मेडिकल, स्कूल प्रबंधन ने जांच बिठाई...

नाहन: शमशेर स्कुल के दो छात्र आपस में भिड़े,घायल छात्र का पुलिस ने कराया मेडिकल, स्कूल प्रबंधन ने जांच बिठाई...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 जून :
शहर के विख्यात राजकीय शमशेर आदर्श जमा दो स्कूल में आज दो छात्र कहासुनी के बाद आपस मे भीड गए। इस दौरान एक छात्र घायल हो गया, मामला संज्ञान में आने के बाद स्कुल प्रबंधन तत्काल हरकत में आया और घायल छात्र की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

 उधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवा दिया है। स्कुल प्रबंधन ने भी छात्रों के इस मामले अपने स्तर पर जांच शुरु कर दी है।

स्कूल की प्रिंसीपल कुसुम कौशल ने बताया कि स्कुल में  एक  छात्र के साथ मारपीट का मामला पेश आया है। जिस छात्र के सिर में चोट आई थी उसको तत्काल अस्पताल भेजा गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि इस मामले स्कुल प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच कर रहा है। दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया है। इस मामले का निपटारा स्कुल स्कूल स्तर पर कर लिया जायेगा।
 

जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सूचना मिली थी कि शमशेर स्कूल नाहन से दो छात्रों के बीच मारपीट के बाद घायल एक छात्र को जिसके सिर में चोट लगी है को लाया गया है। इस आधार पर  पुलिस में आईओ को अस्पताल भेज कर छात्र का मेडिकल कराया है।

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार छात्र के सिर मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि स्कुल प्रबंधन अपने स्तर जांच कर रहा है, स्कुल प्रबंधन की रिपोर्ट पर ही पुलिस आगे की कारवाई करेगी।