20 वर्षीय युवक में छह साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

20 वर्षीय युवक में छह साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार   पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

 - ऊना
अंब उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव में महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। वहीं, बच्ची का इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते है कि मामला शुक्रवार देर शाम का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने पति और पीड़ित बेटी के साथ जिला मुख्यालय के महिला थाना पहुंची 30 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके अपने ही गांव के 20 साल के एक युवक ने उनकी महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।  पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली। डीएसपी हेड क्वार्टर डॉ. कुलविंदर सिंह ने बताया महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।