राज्य कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सामने भी गुटबाजी......

राज्य कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सामने भी गुटबाजी......

अलग मिले दोनों खेमों के नेता 
नाहन,26 जून: राज्य आलाकमान द्वारा जिला सिरमौर में जिला क मेटी भंग करने के बाद भी गुटबाजी का आलम है। रविवार को कांग्रेस के राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर के  सामने भी गुटबाजी नजर आई। चुनावी साल में कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।  चुनाव प्रबंधन समिति केअध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर से कांग्रेस का एक गुट सर्किट हाउस में मिला तो दूसरे गुट कांग्रेस भवन में मीटिंग की।

बाद में रामलाल ठाकुर ने नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधित भी किया। रामलाल ठाकुर ने कहा कहा कि वह सभी को एक मंच पर लाने के लिए के लिए कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए यहां आए हैं।  उन्हें बताया कि दोनों गुट के नेताओं से उनकी बातचीत हुई है सभी को एक मंच पर लाया गया है। ठाकुु र ने कहा कि गुटबाजी कहां नहीं है। चार बर्तन होगें तो आवाज आएगी। चुनावी साल में कांग्रेसका मजबूत करने के इरादे से कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

 संगठन को खड़ा करके भाजपा को शिकस्त दी जाएगी। गौरतलब है कि अजय बहादुर सिंह, गंगुराम मुसाफि र जिले के कई सीनियर नेताओं ने सर्किट हाउस में ही रामलाल ठाकुर से से मुलाकात की है। उधर राज्य सचिव अजय सोलंकी, रूपेंद्र ठाकुर आदि ने कांगेस भवन में रामलाल ठाकुर के साथ चर्चा की है यहां कार्यकत्र्ताओं की बैठक भी हुई।

दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद रहे इस मामले में अजय बहादुर सिंह ने सिंह ने कहा कि की सर्किट हाउस में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने ने रामलाल ठाकुर से बातचीत की है सभी को एक मंच पर आने  के लिए कहा गया है। अजय बहादूर सिंह ने कहा कि वह सर्किट हाउस में रहकर अन्य इंतजाम कर रहे थे।  प्रैस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस भवन में रखी गई थी। 

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करवा रही है। लेकिन कांग्रेसी ऐसा नहीं होने देंगे।  उन्होंने कहा चुनावी बिगुल बज चुका है ऐसे में कांग्रेस भी इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए है कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाए।