नाहन : परचून की दुकान में चल रहा था अवैध शराब का धंधा..4 लीटर पकड़ी,पांवटा में धरा दुकानदार..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 जून :
पांवटा ब्लॉक में सिंघ पूरा में परचून की दुकान में अवैध शराब का धंधा कर रहे दुकान मालिक को पुलिस ने 4 लीटर अवैध शराब धर दबोचा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अमर सिंह निवासी गांव डांडीवाला, डाकघर राजपूरा, तहसील पाँवटा साहिब सिंघपुरा के नजदीक मुर्गीदाना फैक्ट्री खोडोवाला खाला के पास परचुन की दुकान मे नजायज शराब रखता है तथा शराब बेचने का धन्धा करता है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी दुकानदार के कब्जे से 04 अवैध शराब बरामद की है ।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले में जांच जारी है।









