कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुटबाजी को सिरे से खारिज किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुटबाजी को सिरे से खारिज किया

 नाहन,12 जुलाई  :चुनावी साल में जिला कांग्रेस कमेटी चल रही वजूद कर जंग थमने का नाम नही ले रही है। चुनावी साल में आलकमान कमान द्वारा दोनों धडों के बीच रार खत्म करने की कवायदें सिरे  नही चढी। हाल ही में विधायक विनय कु मार के साथ जिले के वरिष्ट नेताओं क ा दल दिल्ली में राजीव शुक्ला से मिलने गया इस दल दूसरा गुट नदारद रहा। उधर  कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व वर्तमान विधायक विनय कुमार, कांग्रेस संगठन प्रभारी जी.आर मुसाफिर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष किरनेश जंग, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बहादुर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चौधरी ने संयुक्त  बयान में कहा है कि कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिय काम कर रहे है।ं उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर कांग्रेस में ना कभी पहले गुटबाजी थी और ना है। नेताओं आरोप लगाया कि जयराम सरकार  कोई विकास नही करवा पाई है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश को कर्ज के बोझ के बोझ दबा दिया है। और अब अपनी कुर्सी जाते देख प्रदेश में झूठी घोषणाएं कर रहे है उन्हें अब अगर घोषणावीर कहा जाए तो अतिश्योक्ति नही होगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर इस बार कांग्रेस सिरमौर से पांचों सीटे जीतेगी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही जिसमें की सिरमौर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
 उन्होंने जिला सिरमौर के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दे सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिये काम करे।