कुल्लू में 10 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 0 8 जून :
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि० कुल्लू से जानकारी मिली कि 11 केवी बजौरा फीडर की मानसून से पहले बिजली लाइन का सामान्य रखरखाव तथा बिजली की तारों को छूने वाले पेड़ों और झाड़ियों की कांट छाँट के कारण मुख्य बाजार भुंतर, सैनिक चौक, शुरड़ नाला, एयरपोर्ट गेट, भुंतर बस स्टैंड, मेला ग्राउंड, एयरपोर्ट गेट से साराबाई गेट और आसपास का क्षेत्र में 10 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
साथ ही उन्होंने बताया की 11 केवी हवाई अड्डा फीडर के अंतर्गत साडाबाई कॉलोनी,परगानू, खोखन, धारा बीहड़, शिकारी, बागा बाई और आसपास के क्षेत्र में 11 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।









