यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80,000 जुर्माना

यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80,000 जुर्माना

यमुना नदी के साथ लगती वन भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा डालने के लगातार बढ़ते मामलों के चलते वन विभाग ने कूड़ा डालने वाले वाहनों पर कड़ी कारवाई की।

अवैध रूप से कचरा डम्प कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया गया जिनमे अधिकतर वाहन नगर परिषद से संबंधित थे। वाहन चालकों व परिषद अभियंता से अवैध डंपिंग का जुर्माना वसूल कर वाहनों को रीलीज़ किया गया।

वन अधिनियम व एन.जी.टी के निर्देशानुसार पूर्व मे भी नगर परिषद व अन्य प्राईवेट वाहनों के खिलाफ इस प्रकार की कारवाई अमल मे लाई गयी है। प्रशासन के सम्मुख भी कचरा निस्तारण की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है।

नगर-परिषद कार्यकारी अधिकारी द्वारा कचरे की अवैध डंपिंग रोकने व पूर्व मे डंप किए कचरे का अतिशीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है।