हिमाचल की जनता को चार केंद्रीय मंत्री देंगे योगा के टिप्स , जानिए किन किन मंत्रियों की लगी ड्यूटी

हिमाचल की जनता को चार केंद्रीय मंत्री देंगे योगा के टिप्स , जानिए किन किन मंत्रियों की लगी ड्यूटी

 - शिमला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 हिमाचल को योगा करवाने चार केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नालागढ़ किला से लोगों को योग करवाएंगे, वहीं कांगड़ा किला से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोगों को योग करवाएंगे। इसके अलावा अटल टनल और पराशर झील में भी योग क्रियाएं होंगी। 

पराशर झील में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डा. भागवत कृष्ण राव कराड मौजूद रहेंगे, जबकि अटल टनल रोहतांग में केंद्रीय गृह एवं युवा मामले एवं खेल मंत्री नीतीश प्रमाणिक मौजूद रहेंगे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 मई को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के 75 जिलों में केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से चार जिले हिमाचल प्रदेश में भी चिन्हित किए गए हैं। 
यहां पर केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग रखा गया है, वहीं आयुष विभाग ने 15 दिन पहले हिमाचल प्रदेश में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रो पर योग क्रियाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को हिमाचल प्रदेश में चार केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।  निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश विनय कुमार ने बताया कि योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योग से मानवता का कल्याण हो सके।