हाईकमान का फैसला सर्वोपरि,चुनाव लडऩे के सवाल पर बोली प्रतिभा सिंह

हाईकमान का फैसला सर्वोपरि,चुनाव लडऩे के सवाल पर बोली प्रतिभा सिंह

 अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --28 मार्च  

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लडऩे बारे मीेडिया के सवाल पर  एक बार फिर सियासी गेंद हाईकमान के पाले में डाली है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बात को पार्टी के प्रभारी और मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी है। हाईकमान का जो भी फैसला करेगा वह सर्वोपरि होगा। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव लडऩे को लेकर गेंद हाईकमान के पाले में है। हाईक मान के फैसले के  बाद वो अपना निर्णय लेंगी। 
कंगना को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। इस फैसले से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आहत है। 
 

दो नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संगठन को मजबूत करने के लिए दो विधायकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे।