नाहन: मोटर साइकिल सवार के कब्जे से 8.54 ग्राम स्मेक पकड़ीं,पांवटा में धरा आरोपी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 जनवरी :
जिला सिरमौर पुलिस की पाँवटा साहिब के Special Detection Team ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार के कब्जे से तालाशी के दौरान 8.54 ग्राम स्मैक बरामद की है। ;
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा निर्माणाधीन पुल भुपपुर पाँवटा साहिब की और से आ रहे मोटरसाईकल न0 HR71C-8262 की तलाशी लेने पर बाईक सवार ताहिर पुत्र श्री अक्तर अली निवासी फतेहपुर डा0 फेजाबाद तह0 सहारणपुर उ0प्र0 के कब्जे से 8.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS ACT के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।मामले की तफतीश जारी है।
एसपी ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।





