धर्मशाला में होने वाली आभार रैली बारे चर्चा की एनपीएस संघ ने

धर्मशाला में होने वाली आभार रैली बारे चर्चा की एनपीएस संघ ने

 अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 26 मार्च 2023
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन नाहन ब्लाक की मीटिंग् रविवार को एसोसिएशन   अध्यक्ष सन्दीप कश्यप की अदय्क्ष्ता में नाहन में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी गई। बैठक में अप्रैल में धर्मशाला में होने वाली आभार रैली के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति में सफ ल बनाने के लिए चर्चा की गई। कर्मचारी अपने अपने परिवारों के साथ हज़ारों की संख्या में धर्मशाला रैली में शामिल होगें। पुरानी पेंशन बहाल करने पर सरकार का धन्यवाद करेंगे। बैठक में जिला सिरमौर महिला अध्यक्ष प्रितिका परमार, राज्य कार्यकारणी सदस्य हरदेव ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर,नाहन ब्लाक उपाध्यक्ष सुदेश तोमर,नरेश शर्मा,मनोज शास्त्री, गोविंद शास्त्री, विक्रम सिंह, विक्रम एवं नाहन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।