शाहपुर विस में सिंचाई-पेयजल योजनाओं पर व्यय होेंगे 96 करोड़: पठानिया

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस के ग्रामीण क्षेत्रों का चरणबद्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पहल की जा रही है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अर्थव्यस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है दूध पर समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैत ब्लाक को भी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया जा रहा है ताकि बागबानी को बढ़ावा मिल सके और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने। उन्होंने कहा कि संसाधनों को बढ़ाने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे है। आज जो कड़े फैसले सुख सरकार ने लिए है वो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को समृद्धि और विकास की राह पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी नीतियों में बदलाव लाकर अतिरिक्त राजस्व कमाने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा,तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर,खण्ड विकास अधिकारी कमल जीत सिंह,एसएचओ करतार ठाकुर ,एसडीओ जलशक्ति रजाक मोहम्मद, एसडीओ बिजली विभाग अनिल शर्मा,लोकनिर्माण विभाग जेई अग्नेश सिंह,एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी सहित प्रधान उषा धीमान,कैप्टन पवन सिंह, पूर्व उप प्रधान अमर नाथ ,प्रकाश चंद,रविंद्र सिंह,अमन ठाकुर, ओबीसी ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, शेर सिंह चैधरी, राजेश शर्मा,रनिया राम,उत्तम चंद,कुलदीप सिंह,रमेश चंद,तरसेम,जगदीश चंद, शक्ति सिंह, सुभाष चंद,सुभाष सिंह,आदि गणमान्य स्थानीय जनता उपस्थित रही।