विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज नाहन क्षेत्र खेल गतिविधियों का बन रहा है केन्द्र: बिन्दल

विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज  नाहन क्षेत्र खेल गतिविधियों का बन रहा है केन्द्र: बिन्दल

नाहन,12 सितंबर  : विधायक खेलकूद प्रतियोगिता -2022 के  तहत सोमवार को जमटा खंड की प्रतियोगिताओं का आयोजन माता बाला सुंदरी मैदान जमटा में हुआ। इस आयोजन में धगेड़ा, पंजाहल, नैहली धीड़ा, बनेठी, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका, सेन की सैर, रामा धौण व नावनी जमटा सहित 11 पंचायतों के कबडडी और कुश्ती खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजन के आकर्षण का केन्द्र बनी। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
  डा बिन्दल ने बताया कि विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए जमटा, कोलर, त्रिलोकपुर और सतीवाला चार खंड बनाए गएं हैं। आज जमटा खंड की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जबकि त्रिलोकपुर, कोलर और सतीवाला में अगले चरण में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला के खिलाडिय़ों ने सिरमौर और हिमाचल का गौरव अंरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है और हमारे क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने कई प्रतिस्र्धाओं में परचम सिरमौर और नाहन का परचम लहराया है।
  उन्होंने कहा कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में खेल कूद गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा और ग्रामीण स्तर पर कई छोटे बौर बड़े खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाहन में इनडोर स्टेडियम का शानदर निर्माण किया गया है। इसी प्रकार माजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में मुख्यमंत्री खेल मैदान के तहत 15.15 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर मैदानों का विकास किया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे युवा वर्ग शरीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर अपनी ऊर्जा को देश और समाज के हित में लगाए। यह प्रयास हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर द्वारा निरंतर किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नरदेव शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश गर्ग, नरेन्द्र मोहिल सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि तथा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।