ठंडे बस्ते में चली गई दस गारंटियां ........जनता से झूठे वायदे कर कांग्रेस से हासिल की सत्ता , : सुरेश कश्यप

ठंडे बस्ते में चली गई दस गारंटियां ........जनता से झूठे वायदे कर कांग्रेस से हासिल की सत्ता , : सुरेश कश्यप

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  11  जून - 2023
भाजपा मंडल पांवटा साहिब का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन शिव मंदिर बद्रीपुर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप व पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थिति रहे। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश में सड़कों का जाल बिछा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उम्र पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की और उसके बाद 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की। 
 
जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष हो चुकी है उनको प्रतिमाह 1700 रुपए के हिसाब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है और जिनकी उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनको भी प्रति माह 1150 रुपए के हिसाब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के सभी परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस दिया है स्वच्छ भारत योजना के तहत जिन परिवारों के पास अपना शौचालय नहीं है उन सभी परिवारों को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए की नगद राशि सीधा उनके खाते में दी है।
 
 जिन गरीब परिवारों के पास अपना पक्का मकान नहीं है उन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि नगद सीधा उनके खाते में दी है। मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत जिन महिलाओं के पास अपना गैस कनेक्शन नहीं है। उन सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए हैं हिम केयर योजना के तहत सभी परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मुख्यमंत्री शगुन योजना के अतिरिक्त और भी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर चलाई थी जिन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। 
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज एवं 1 किलो चने की दाल भी मुफ्त वितरित की जा रही है। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि    जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रदेश का विकास रुक गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूछ की आपने कहा था हम पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरियां देंगे वो कहां है। महिलाओं से वादा किया था की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए मासिक पेंशन देंगे वो कहां है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश की जनता से जुटे वायदे किए है उसका जवाब आपको जनता लोकसभा चुनाव में देगी। इस सम्मेलन में सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।