अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 17 अप्रैल:
हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा वनाग्नि की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक राज्य स्तरीय टोल-फ्री नंबर 1800-180-1916 स्थापित किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि यह टोल-फ्री नंबर प्रदेश में वनाग्नि से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिससे घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आम जनता किसी भी वनाग्नि की घटना की सूचना इस पर दे सकती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे वन संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा जंगलों में किसी भी प्रकार की आग की घटना की जानकारी तुरंत इस टोल-फ्री नंबर पर दें, जिससे समय रहते नुकसान को रोका जा सके।