नाहन: यूको आरसेटी ने आईटीआई में वित्तिय साक्षरता शिविर का आयोजन किया..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 फरवरी :
ITI नाहन में सोमवार की फ़ाइनेंशियल लिटरेसी कैंप का आयोजन यूको आरसेटी द्वारा किया गया । इस अवसर पर सेंसिटाइज़ेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया।
UCO RSETI की डायरेक्टर मंजीत ने सरकारी स्कीमों पीएमजीपी, मुद्रा,एजुकेशन लोन,अकाउंट्स को लेकर चर्चा कीगई। शिविर में सोशल सिक्योरिटी स्कीम और उनके फ़ायदे, बैंकिंग डिजिटल चैनल, डिजिटल धोखाधड़ी और सावधानियों के बारे में ज़रूरी जानकारी दी गई।
इस मौके पर आईटीआई के स्टाफ़ और स्टूडेंट्स को समाज के विकास के फ़ायदे के लिए RSETI एंटरप्रेन्योर ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में संस्थान के प्रिंसिपल अशरफ़ अली व अन्य स्टाफ़ मौजूद रहा ।





