मधुमक्खियों की मुंडन संस्कार में दस्तक ..... करीब दो दर्जन लोग घायल.....

मधुमक्खियों की मुंडन संस्कार  में दस्तक ..... करीब दो दर्जन लोग घायल.....

   अक्स न्यूज लाइन -- मंडी , 05 मई -  2023
जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल लोगों मधुमक्खियों द्वारा हमला कर लगभग 20 लोगों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ओच गांव के साथ लगती जगह कोटलू में मुंडन संस्कार के लिए शामिल होने के लिए गए हुए थे, 
तो उसी दौरान जंगली मधुमक्खियों के एक झुंड ने इन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनमें से कई लोगों ने अपनी जान भागकर बचाई। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद सिविल अस्पताल संधोल से 108 एंबुलेंस ओच गांव पहुंची और 18 लोगों का उपचार किया, जबकि दो घायलों को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। 
 जोगिंदर नगर क्षेत्र में लगातार रंगड़ो और जंगली मधुमक्खियों के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। पिछले हफ्ते कुठेहड़ा पंचायत में कार्यरत मनरेगा की कामगारों को हमला कर 10 लोग घायल हुए थे।