हिमाचल की सभी 68 सीटों पर.......... बहुमत के साथ जीतेंगे लोकसभा की चारों सीटें : डा. बिंदल .......

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर.......... बहुमत के साथ जीतेंगे लोकसभा की चारों सीटें : डा.  बिंदल .......

 

.

.......
   अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 05 मई -  2023
हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल अपनी गृह विधानसभा क्षेत्र नाहन पहुंचे। नाहन पहुंचने पर डा. राजीव बिंदल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। डॉ. राजीव बिंदल के साथ सांसद सुरेश कश्यप , पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी , विधायक रीना कश्यप , पूर्व विधायक बलदेव तोमर , पूर्व विधायक रूप सिंह , बलदेव भंडारी , विनय गुप्ता , मामराज शर्मा समेत जिला के तमाम बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूती के साथ हिमाचल प्रदेश के भीतर काम करेगा और सभी 68 विधानसभा क्षेत्र से बढ़त हासिल कर भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। 
 
बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यहां किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की परिपाटी के अनुसार जनमत को स्वीकार किया है। 
 
हालांकि भाजपा को यहां बेहद कम मार्जिन से पार्टी की हार हुई लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां बेहद ऊर्जा के साथ काम किया है। राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है और हमेशा से ही यह कांग्रेस की है नीति रही है।