आम आदमी पार्टी की कमान सुरजीत ठाकुर को बनाया अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी की कमान  सुरजीत ठाकुर को बनाया अध्यक्ष


 नाहन 
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी है। शिमला के पीटरहाफ में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की। सिरमौर जिला के रहने वाले सुरजीत ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कार्यकारिणी में 400 लोगों को जोड़ा गया है।

सुरजीत ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से राजगढ़ से शिफ्ट होकर सोलन जिला के धर्मपुर में रह रहे हैं। यहां पर पिछले 5 वर्षों से वह आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अन्ना आंदोलन से जुड़ने के दौरान अरविंद केजरीवाल के भी काफी करीब रहे हैं।

सुरजीत ठाकुर मूलत राजगढ़ उपमंडल के सेर जगास गांव के रहने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने दो महीने पहले कार्यकारिणी भंग कर दी थी। अध्यक्ष अनूप केसरी सहित अन्‍य नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद आप ने सारी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया था। अब राज्‍य स्‍तरीय कार्यकारिणी में 17 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा क्षेत्र स्‍तर पर दस पदाधिकारी, जिला स्‍तर पर 57 और विधानसभा क्षेत्र स्‍तर पर 243 पदाधिकारी बनाए गए हैं।

इसके अलावा फ्रंटल विंग में 54 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। 3615 पंचायत में पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। 20690 गांवों में से 18 हजार में कमेटियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बूथ कमेटी भी बनाई जाएंगी।